देवरिया, सितम्बर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अभियान एवं एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकासखंड लार स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों हेतु उपकरण मापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लार, सलेमपुर, भागलपुर, भाटपार रानी, बनकटा एवं भटनी सहित कुल 6 विकासखंडों के कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत 145 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 164 दिव्यांग बच्चों का सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकनउपकरणों की माप और परीक्षण मापन एवं परीक्षण के उपरांत 130 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कुल 223 सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। इनमें हियरिंग एड, कैलीपर्स, ट्राईसाइकिल, सीपी चेयर, व्हीलचेयर, रोलेटर एवं टीएल...