देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। 2036 के ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 12 तीरंदाज तैयार किए जाएंगे। ग्रामीण भारत की तरंदाजी प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए गेल ने साझेदारी की है। जिसका प्रमाण पत्र गेल के डायरेक्टर आयुष गुप्ता ने नई दिल्ली में बुधवार को ओलम्पियन संजीव सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा।देवरिया जनपद के कन्हौली गांव में स्थित प्रथम ग्रामीण एकीकृत अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी संचालित किया जा रहा है। छह बालक और छह बालिकाओं को तीरंदाजी में व्यवस्थित प्रशिक्षण एवं खेल विकास की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ओलम्पियन संजीव सिंह ने बताया कि इंस्टीट्यूट का लक्ष्य 2036 में तीरंदाजी में देश के पदक लाना है। यह भी पढ़...