देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सपा के राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को देवरिया में कहा कि 2024 में भाजपा को यूपी में हराए थे, 2027 में हराएंगे और सरकार बनाएंगे। जनता हर समय साथ खड़ी है, लेकिन साजिश के तहत हमें हराने का काम किया जाता है। इसको लेकर सपा कार्यकर्ता सतर्क रहें। केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए एयरपोर्ट के निजीकरण, अयोध्या में विस्थापितों को उचित मुआवजा नही मिलने की बात कही। वे लार क्षेत्र के रक्शा गांव में पूर्व विधायक सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एयरपोर्ट बनाकर उन्हें निजी हाथों में सौंप रही है। जिस दिन किसी एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी, उसी दिन उसे बेच दिया जाएगा। नाम बदलने की राजनीति पर तंज कसते हु...