देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि 18 अक्टूबर को पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पर मनाई जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। हर वर्ष कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अपने चाचा रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पथरदेवा में 18 अक्टूबर को मनाते हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि पुण्यतिथि पर दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों और खेती को लाभकारी बनाने के उपायों से परिचित कराया जाएगा।

दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन उन्होंने कहा कि किसान मेले में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों क...