देवरिया, अक्टूबर 7 -- Deoria News: देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में मंगलवार शाम खेत की ओर गई 14 वर्षीय किशोरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।चकिया शुक्ल गांव निवासी अखिलेश प्रसाद की पुत्री निशा कुमारी (14) मगहरा स्थित नव जागृति स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे निशा घर के पास स्थित खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान अचानक बिजली चमकी और निशा उसकी चपेट में आ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...