देवरिया, जुलाई 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले की वेटरनरी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। हैदराबाद में भाटपार रानी की टोल फ्री 1962 मोबाइल वेटरनरी टीम को यह सम्मान मिला है। टीम ने एक गंभीर रूप से बीमार एक कुत्ते के पैर में हुए ट्यूमर का ऑपरेशन कर जांच बचाई थी। ग्रीन हेल्थ सर्विसेज ने टीम को प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर सम्मानित किया। बीमार होने पर पशुओं व कुत्तों का मौके पर पहुंच इलाज करने को पशु पालन विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तर पर मोबाइल वेटरनरी यूनिट का संचालन किया जाता है। टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करने पर यह मोबाइल वेटरनरी यूनिट मौके पर पहुंच इलाज करता है। गंभीर रूप से बीमार पशुओं को लेकर पशु अस्पताल नहीं आना पड़ता है। इससे दूर-दराज के गांवों में पशुओं का इलाज करने में सहूलियत होती है। मोबाइल वेटरनरी ...