देवरिया, अगस्त 7 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महुआडीह चौराहे पर स्थित हार्डवेयर के दुकान में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में छह लाख रुपये से अधिक का सामान जल कर स्वाहा हो गया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने भी नुकसान का ब्यौरा तैयार किया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल निवासी रामध्यान सिंह पुत्र स्वर्गीय चन्द्रिका सिंह की महुआडीह चौराहे पर हार्डवेयर एंड आर्यन स्टोर की बड़ी दुकान के साथ गोदाम है । बुधवार की रात 8 बजे वह अपने दुकान और सटे गोदाम को बंद कर घर चले गए। देर रात अचानक शार्ट सर्किट से उनके हार्डवेयर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगा देख आसपास के लोग पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। काफी...