Deoria News: हादसे में युवक की हुई मौत मामले में केस दर्ज
देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली सलेमपुर क्षेत्र के चेरो गांव के पास सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से घायल राजाराम यादव की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरहज थाना क्षेत्र के तेलिया अफगान निवासी पंकज यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनके पिता राजाराम यादव 16 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे बाइक से देवरिया से घर लौट रहे थे। अभी वह चेरो गांव के समीप केंद्रीय विद्यालय से करीब सौ मीटर आगें पहुंचे थे। उसी दौरान एक बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में बगल से टक्कर मार दी। जिससे इस हादसे में राजाराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सलेमपुर लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.