Deoria News: हादसे में बुलेट सवार की मौत मामले में केस दर्ज
देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में बुलेट सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी सिंटू कुमार 10 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे बरठा चौराहे से बुलेट से घर लौट रहे थे। अभी वह बरठा- सलेमपुर मार्ग पर धनौती राय चौराहे से कुछ दूरी पर लोहरौली गांव के सामने पहुंचे थे कि तेज रफ्तार एक टाटा मैजिक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सिंटू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचे टैरिया गांव के प्रमोद विश्वकर्मा व शंभू कुमार ने डायल 112 व एंबुलेंस पर फोन कर बुलाया और उन्हें सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.