Deoria News: हादसे में घायल अधेड़ की मौत के मामले में केस दर्ज
देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 12 दिन बाद मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव निवासी नंदेश्वर यादव ने पुलिस तहरीर दी। बताया कि उनके पिता रामाश्रय यादव (63) 22 जुलाई की शाम साइकिल से रामपुर गौनरिया चौराहे पर बाजार करने गए थे।कुछ घंटे बाद घर लौट रहे थे। वह महुआडीह-हाटा मार्ग पर गौनरिया मोड़ के समीप पहुंचे थे कि हाटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 30 जुलाई को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.