Deoria News: हाटेंशन तार की चपेट में आने से गल्ला व्यवसायी की मौत
देवरिया, नवम्बर 11 -- Deoria News: बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बघौचघाट थाना क्षेत्र के देवघाट में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से गल्ला व्यवसायी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह पिकअप से धान की बोरियों का बंडल उतार रहे थे। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।देवघाट निवासी हरिओम गुप्ता (24) पुत्र तारकेश्वर गुप्ता मंगलवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के यहां धान खरीदने पिकअप लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप पर चढ़कर धान की बोरियों का बंडल उतारते समय अचानक उनका हाथ ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत करंट लगते ही वह गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.