देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। हाईकोर्ट ने भलुअनी थाने में सीसी कैमरा बंद, जनरेटर और सोलर पैनल खराब होने के मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एसपी देवरिया व भलुअनी थानाध्यक्ष को 11 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। मामले में संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अन्य अभिलेख भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। अप्रैल माह में सेना के एक जवान ने एसपी व अन्य अधिकारियों से शिकायत की कि उसे पुलिस द्वारा बेवजह थाने में बैठाया गया और प्रताड़ित किया गया। आरोप के बाद कार्रवाई न होने पर सेना जवान ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि भलुअनी थाने का जनरेटर दिसंबर 2024 से खराब पड़ा है और सोलर पैनल भी लंबे समय से बंद था। इन सुविधाओं की मरम्मत या संचालन के लिए कोई प्रभावी क...