Deoria News: हल्की बारिश में जलमग्न हुआ सीएचसी परिसर, मरीज परेशान
देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार के प्रांगण में थोड़ी सी बारिश के बाद ही भारी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। हल्की फुहारों ने ही अस्पताल प्रशासन और जल निकासी के दावों की पोल खोल कर रख दी है। पूरे परिसर में पानी भर जाने के कारण यहाँ आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बुधवार को दिन में हुई हल्की बारिश के बाद सीएचसी लार का पूरा मैदान तालाब में तब्दील हो गया। मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड तक जाने वाले रास्ते पर पानी लग गया है। इस वजह से तीमारदारों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर रूप से बीमार मरीजों बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को हो रही है जिन्हें तीमारदार किसी तरह पानी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.