देवरिया, जुलाई 13 -- Deoria News: देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन वर्ष पहले दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में एक पूर्व प्रधान को रविवार की शाम उठा लिया। देर शाम तक पुलिस पूछताछ कर रही थी। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।बताया जा रहा हैकि तीन वर्ष पहले एक जगह फायरिंग हुई थी। उसी मामले में पूर्व प्रधान का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद से ही पूर्व प्रधान फरार चल रहा था। शाम को कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास के मामले में उठाकर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...