Deoria News: हंगामें से नहीं हुआ कोटे की दुकान का चयन
देवरिया, नवम्बर 29 -- Deoria News: बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड पथरदेवा के ग्राम पंचायत बसडिला जड्डूधुरी में कोटे की दुकान के चयन को लेकर शनिवार को दूसरी बार बुलाई गई बैठक में जमकर गहमागहमी हुई। पूर्व कोटेदार की दुकान को राशन गबन के आरोप में निरस्त करने के बाद नई दुकान के चयन को बैठक बुलाई गयी थी। इसमें ग्रामीण दो पक्षों में बंट गए और आपस में बहस के बाद हंगामा होने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बघौचघाट और तरकुलवा थाने से तीन दर्जन पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में भी ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बनने से बैठक स्थगित कर दी गयी। अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों के अड़े रहने से बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पंचायत सचिव आशुतोष मिश्रा ने कार्रवाई रजिस्टर में बैठक की कार्यवाही दर्ज कराकर ग्रामीणों का हस्ताक्षर कराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.