Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत, कटा हाथ 12 किमी दूर मिला
देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। साइकिल सवार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। उसका कटा एक हाथ घटनास्थल से बारह किमी दूर गौरीबाजार चौराहे पर मिला। जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर रविवार देर रात वकीलगंज चौराहे के समीप एक साइकिल सवार की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक के शव की पहचान महुआडीह थाना क्षेत्र के भु़ड़ीपाकड़ निवासी विष्णु शर्मा (25) पुत्र राम क्याश शर्मा के रुप में हुई। बताया जाता है किसी काम से साइकिल से वकीलगंज चौराहे पर गया था और हादसे का शिकार हो गया। सूचना पाकर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और देखा एक हाथ गायब है। उधर, घटनास्थल से बारह किमी दूर गौरीबाजार चौराहे पर कटा हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.