देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के निर्देश दिए।सीडीओ ने सीएचओ को ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव तथा नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों को एक सप्ताह के अंदर चिन्हित कर कार्रवाई करन...