देवरिया, सितम्बर 14 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। स्वर्णकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र के झारखंडी बाबा मंदिर परिसर में हुआ। जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से जवाहरलाल वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। वहीं किशोर वर्मा को नगर उपाध्यक्ष, हीरा वर्मा को महामंत्री, शंभू वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा विजय वर्मा और प्रशांत वर्मा को सचिव चुना गया।जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने पदाधिकारियों को समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार संघ शुरू से ही समाज के उत्थान और जनहित के कार्यों में सराहनीय योगदान देता रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के ल...