देवरिया, अगस्त 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से मनेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। मुख्य कार्यक्रम देवरिया क्लब में होगा। जिसके अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही होंगे। सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित करने के साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: जिले में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारियां पूरीकार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांच बजे विभिन्न धर्म गुरुओं के सामूहिक प्रार्थना से कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह साढ़े छह बजे स्कूली बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे। इसी समय पुरुष व महिला दोनों वर्गों में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सुबह आठ...