देवरिया, नवम्बर 17 -- Deoria News: प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चित्रसेन-बनकटा स्थित स्याही नदी पुल पर सोमवार सुबह चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से बाइक सवार को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि बाइक धू-धू कर जल गई।सोमवार की सुबह छह बजे छठ पूजा के चलते स्याही नदी घाट पर बड़ी संख्या में भीड़ थी। पटाखे फूट रहे थे और लोग पूजा में व्यस्त थे। इस बीच एक बाइक सवार तेज गति से मैरवा की तरफ से आया। अचानक पुल पर बाइक के पहुंचते ही बाइक में आग लग गई और बाइक धूधू कर जलने लगी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान:पटाखे से लगी आग ,तीन दुकानें जलीं यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हिम्मत जुटाकर किसी तरह वहां से बाइक सवार को हटाया, नहीं तो बड...