Deoria News: स्मार्ट पैकेजिंग को लेकर हुई कार्यशाला, दी गई जानकारी
देवरिया, सितम्बर 11 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। एक जनपद एक व्यंजन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित विभिन्न व्यंजनों की पैकेजिंग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बार कोड युक्त आधुनिक पैकेजिंग प्रणाली विकसित करने सहित उद्यमियों को अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यशाला का उद्देश्य दही-चूड़ा, गुड़ की जलेबी, मालपुआ एवं बाटी-चोखा जैसे स्थानीय व्यंजनों की सेल्फ लाइफ बढ़ाने, इको-फ्रेंडली एवं सुरक्षित पैकेजिंग को प्रोत्साहित करने से जुड़ा रहा। इसके अलावा क्यूआर कोड, न्यूट्रिशन लेबलिंग एवं बार कोड युक्त आधुनिक पैकेजिंग प्रणाली विकसित करने के संबंध में उद्यमियों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थीम आधारित एवं एक्सपोर्ट रेडी पैकेजिंग के संबंध में उद्यमियों को दक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.