Deoria News: स्नान करते समय सरयू में महिला डूबी, मौत
देवरिया, जुलाई 17 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बरहज नगर के थाना घाट के निकट शुक्रवार सरयू में स्नान के दौरान वृद्ध महिला डूब गई। आसपास स्नान कर रहे लोगों और मछुआरों ने काफी प्रयास से महिला को पानी से निकला। उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के पटेल नगर पूर्वी निवासी चंद्रावती देवी (60) पत्नी स्व महावीर निषाद सरयू नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। महिला को डूबता देख स्नानार्थी श्रद्धालुओं और मछुआरों ने किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।परिजन महिला का पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.