Deoria News: स्टंटबाजी के चक्कर में तोड़ दी गांव की खड़ंजा सड़क
देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: भटनी( देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रील बनाने और ट्रैक्टर की ताकत दिखाने की होड़ में युवकों ने गांव की खड़ंजा सड़क को ही क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षेत्र के भलुहीं गांव में ट्रैक्टर से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रस्से से बंधे दो ट्रैक्टर एक-दूसरे को अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं। ट्रैक्टरों की इस जोर आजमाइश के दौरान सड़क का खड़ंजा उखड़ गया और सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Unnao News: रास्ते में खड़े ई-रिक्शा को लेकर विवाद, जमकर चली लाठियांयुवकों की स्टंटबाज़ी पोखरापार के भलुहीं में सड़क पर कुछ युवक ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। रस्से से बंधे दोनों ट्रैक्टरों के चालक एक-दूसरे को पीछे खींचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.