देवरिया, अगस्त 11 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक स्कूल बस ई-रिक्शा से जा टकराई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार नौ शिक्षक व टेंपो में सवार इसी स्कूल के चार छात्र घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजा। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर मंगलवार सुबह 8.30 के करीब रामपुर गांव के देवरिया से शिक्षक स्टाफ को लेकर आ रही एसबीटी विद्यालय की बस पंचर हो जाने से अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही ई-रिक्शा से टकरा गई। बस टकराने के बाद सड़क किनारे चली गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी अकबर अली (35) पुत्र मुकादीर अली की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार एसबीटी स्कूल के चार छात्र और स्कूली बस में सवार 8 म...