Deoria News: स्कूल जाने निकली 10वीं की छात्रा गायब, केस दर्ज
देवरिया, सितम्बर 24 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज उपनगर के एक वार्ड से स्कूल जाने के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की तहरीर पर कोतवाली सलेमपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज नगर पंचायत के एक वार्ड के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मेरी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 10 वीं की छात्रा है। वह 21 सितंबर की सुबह करीब साढे सात बजे एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने किशोरी की आसपास के स्थानों समेत रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसकी पता नहीं चल सकी। मामले में पिता के तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.