देवरिया, अक्टूबर 30 -- Deoria News: बंजरिया बाजार,हिन्दुस्तान संवाद। मदरसा इस्लामिया महुआरी में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का गुरुवार को संपन्न हो गया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के बुनियादी सिद्धांतों के साथ जनसेवा, राष्ट्रसेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और टीम भावना का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की छात्रा रुकसाना खातून ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे बच्चों म...