देवरिया, सितम्बर 24 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने को सरकारी कार्यालयों कस चक्कर न लगाना पड़े।

सेवा शिविर का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सभी 16 विकास खंडों एवं 17 नगरीय निकायों में 5 से 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाये जायेंगे। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ऑनलाइन आवेदन, पात्रता सत्यापन तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने की कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य मेले, दिव्यांग कल्याण शिविर तथा मतदाता पंजीकरण से संबंधित क...