देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मृतक सूबेजदार मेजर सत्यवान सिंह के साथ ही उनके बेटे और बड़े भाई व मृत सभासद राजन चौधरी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिवार के लोगों से मिले और उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है और पीड़ित परिवार के साथ हर घड़ी में भाजपा खड़ी है। शनिवार की सायं करीब साढ़े पांच बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गहिला दुधैला गांव पहुंचे। जहां सूबेदार मेजर, उनके इकलौते बेटे व बड़े भाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। इसके बाद सूबेदार मेजर की पत्नी सरोज सिंह उर्फ पिंकी सिंह व बेटी दीक्षा के साथ ही परिवार के लोगों से मिले। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाने के साथ ही हर संभव मदद के लिए कहा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रुद्रपुर के भरटोला में पहुंच...