Deoria News: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-आभूषण सहित डेढ़ लाख की चोरी
देवरिया, जुलाई 5 -- Deoria News: बरहज, हिंदुस्तान संवाद। भलुअनी उपनगर स्थित पशु अस्पताल के निकट शुक्रवार की रात सूने घर का ताला तोड़कर चोर बॉक्स और अलमीरा में रखे आभूषण, नगदी और कपड़ा समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चुरा ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।ग्राम बरडीहा चंदन निवासी शशि देवी पत्नी भरत यादव पशु अस्पताल के निकट मकान बनाकर रहती है। शशि देवी पिछले दो महीने से अपनी मां के ऑपरेशन के कारण मायके गई हुई थीं, जिस वजह से मकान सूना था। मकान खाली होने का लाभ उठाकर चोरों ने उनके मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में घुस गए। अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उसमे रखा एक सोने का लॉकेट, एक कान की बाली, पूजा स्थल पर रखा चांदी का सिक्का व पान का पत्ता, दस हजार रुपये नकद और दो कंबल सहित डेढ़ लाख का सामान चुरा ले गए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बागबेड़ा में बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.