देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। दीर्घेश्वरनाथ मंदिर के महंत जगन्नाथ दास और शिव कुमार के बीच चल रहे वर्ष 2023 के वाद का शुक्रवार को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर दिया गया। ग्राम न्यायालय सलेमपुर के न्यायाधीश संदेश कुमार पासवान ने दोनों पक्षों की सहमति से मामले का निस्तारण कराया।दीर्घेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित सचल न्यायालय में न्यायाधीश संदेश कुमार पासवान, पेशकार बाबू चंद और स्टेनो राजू वर्मा पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे वाद के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में आपसी सहमति के आधार पर मामले का निस्तारण कराया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मध्यस्थता से सुलझे तीन पारिवारिक विवाद, टूटते रिश्तों को बचाने की पहल इस दौरान कुछ स्थ...