देवरिया, जुलाई 13 -- Deoria News: सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। किराए के भवन में चल रहे सुरौली थाना रविवार को अपना आलीशान भवन मिल गया। किराये के भवन से थाने में सभी सुविधाएं शिफ्ट कर दी गईं। थाना भवन का लोकार्पण सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी व एसपी अभिजीत आर शंकर ने फीता काटकर किया। वर्ष 2021 में सदर कोतवाली, भलुअनी, मदनपुर व रुद्रपुर थाना क्षेत्र से 69 गांव को काट कर नया थाना सुरौली का सृजन हुआ। तभी से सुरौली थाना पैकौली में एक किराए के भवन में संचालित हो रहा था। किराए के भवन में जगह छोटा होने से पुलिसकर्मियों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सुरौली में लगभग दो एकड़ भूमि पर अठ्ठारह करोड़ की लागत से थाने के प्रशासनिक व आवासीय भवन स्वीकृत हुआ। कार्यदायी संस्था ने विशाल व भव्य प्रशासनिक भवन बनकर तैयार कर पुलिस विभाग को अप्...