Deoria News: सुरक्षा को ताक पर रखकर उग्रसेन सेतु पार हो रहे वाहन
देवरिया, जुलाई 21 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रामजानकी महामार्ग पर कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर रोक के बावजूद पुलिस के संरक्षण में स्कूल वाहन और छोटे वाहन पुल से गुजर रहे है। यह लापरवाही कभी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। गुरुवार को उग्रसेन सेतु के पश्चिमी छोर पर बड़ा होल हो गया। इससे पुल की सरिया और नीचे की जमीन दिखाई देने लगी। जिसे हादसे की आशंका बढ़ गई है। एनएचआई ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की बैरिकेटिंग कराने के बाद पुल से वाहनों का आवागमन रोक दिया। देवरिया से गोरखपुर जिले को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बरहज से बड़हलगंज, आजमगढ़, वाराणसी जाने के लिए यही पुल प्रमुख रास्ता है। एनएचआई के निर्देश को धता बताते हुए कपरवार चौकी पर तैनात सिपाही कुछ स्कूल वाहनों और अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.