Deoria News: सुअर बाड़ों के आस-पास एंटीलार्वा छिड़काव
देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। विकास खंड बैतालपुर अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत उसरा बाजार, तिवई, कोईलगड़हा, जंगल ईमिलिहां, रनिहवां, छितही बाजार एवं उधोपुर गांव में विशेष जागरूकता एवं उपचार कार्यक्रम चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने किया। इस दौरान सुभाष चन्द्र, महेंद्र यादव, चेतन मणि, दुष्यंत तिवारी ने सहयोग किया।
जागरूकता कार्यक्रम टीम ने सभी सात गांवों में जाकर सुअर पालकों से मुलाकात की और बरसात में होने वाले संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए। सूअर पालकों को कृमि जनित रोगों से बचाव के लिए कृमि नाशक दवा वितरित की गई। साथ ही पंपलेट देकर साफ-सफाई और समय पर टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। सुअर बाड़ों के आसपास एंटीलार्वा दवा का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों को बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.