देवरिया, अगस्त 11 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में किशोरियों का हौसला बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सीडीओ राजेश कुमार सिंह और सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता ने खुद बच्चों के साथ कृमि नाशक दवा का सेवन कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय के छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की पहल का मुख्य उद्देश्य दवा को लेकर बच्चों और अभिभावकों के मन से किसी भी प्रकार के भ्रम को दूर करना होता है। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने बच्चों के साथ किया कृमि ...