देवरिया, अगस्त 28 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गुरुवार को सलेमपुर डाक बंगला पर जिलाध्यक्ष काली प्रसाद व राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने बैठक किया और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें पूरी तत्परता और समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भू...