देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश कुमार सिन्हा ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का पीएचसी रामपुर अवस्थी में निरीक्षण किया। हास्पिटल पर चिकित्सक डा. योगेश समेत अन्य सभी स्टाफ उपस्थित थे। अस्पताल में कुल 31 मरीज देखे गये थे।सीएमओ ने पथरदेवा में आयोजित दो दिवसीय विशाल किसान मेला में स्वास्थ्य विभाग के लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया। दो दिवसीय किसान मेला में स्वास्थ्य विभाग के स्टालों पर लोगों में दवाओं का वितरण करने के साथ उन्हे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डा. विपिन रंजन समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1648 मरीजों को मिला उपचार और सलाह यह भी पढ़ें- Etah News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर जावड़ा-नगला गलुआ पर सीएचओ मि...