Deoria News: सीएमओ ने अनुपस्थित स्टाफ नर्स का वेतन रोका
देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भलुअनी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सोमवारको सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता व डिप्टी सीएमओ डॉ. कार्तिक पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। इसमें स्टॉफ नर्स स्नेहा के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ ने प्रसव नहीं कराने पर स्टॉफ नर्स का इनक्रिमेंट बाधित करने व शीघ्र प्रसव शुरू कराने का निर्देश दिया।सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता ने सभी स्वास्थ्य सूचकांकों के लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने को टीम बनाकर कार्य करने,मंत्र पोर्टल पर समस्त लाभार्थियों को आधार से वेरीफाई कराने का निर्देश दिया। बच्चों का समस्त टीकाकरण करते हुए मंत्र पोर्टल पर अपडेट करने को कहा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Deoria News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.