देवरिया, नवम्बर 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सीएमओ ऑफिस में बाहरी से काम कराने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएमओ ने ऑफिस के अधिकारियों, कर्मचारियों को इस संबंध में कड़ा पत्र लिखा हैं। बाहरी व्यक्तियों से काम कराने की शिकायत पर सीएमओ ने यह निर्देश जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रथम तल पर सीएमओ, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ के अलावा अन्य पटलों का कक्ष हैं। दूसरी और तीसरी मंजिल पर भी विभिन्न पटलों से संबंधित अलग-अलग कक्षों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी बैठकर कार्य निपटाते हैं। लेकिल कुछ कक्षों में अधिकारी व बाबू बाहरी लोगों को बुलाकर कार्य कराते हैं। जिससे सीएमओ आफिस में बाहरियों का दखल बढ़ गया हैं। इससे अनजान लोगों को बाहरी और आफिस के कर्मियों की पहचान करना मुश्किल हो गया। इसकी श...