देवरिया, जुलाई 2 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सीएमओ ऑफिस में फिर से नोडल अधिकारी बदले गये हैं। एक दर्जन नोडल अफसरों के क्षेत्र और कार्य में बदलाव हुआ है। कुछ नोडल अधिकारी अभी कार्य समझ रहे थे कि उनका चार्ज बदल दिया गया। बार-बार नोडल अफसरों के बदलाव से स्वास्थ्य विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है। एक साल में आधा दर्जन बार नोडल अफसर बदलने पर सवाल उठने लगे हैं।स्वास्थ्य विभाग में पिछले करीब डेढ़ साल से हर दो-तीन महीने पर नोडल अफसरों के क्षेत्र व कार्य में बदलाव कर दिया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने एक बार फिर से एक दर्जन नोडल अफसरों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा के सीओ, बीडीओ एवं आरडीओ का हुआ तबादला एसीएमओ डा. सतीश कुमार सिन्हा को रूद्रपुर क्षेत्र व प्रतिरक्षण, सी...