Deoria News: सिविल जज जागृति के निधन से बार और बेंच में शोक
देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता। न्यायिक अधिकारी जागृति का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह तीस वर्ष की थीं। यह खबर मिलते ही बार और बेंच में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह के कोर्ट में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने कोर्ट रेफरेंस कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जागृति बलिया जिले की रहने वाली थीं।न्यायिक अधिकारी जागृति की तैनाती जनपद में करीब छह माह पूर्व हुई थी। शुक्रवार को उनके निधन की खबर सुनते ही कचहरी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। चारों तरफ उनके सरल और सौम्य व्यवहार की चर्चा होने लगी। जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार ब्रजेश मणि त्रिपाठी व मोटर दुर्घटना न्यायालय के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद, अपर सत्र न्यायाधीश रवि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.