देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। सिरसिया दुर्गा पंडाल में स्थापित मां विंध्यवासिनी प्रतिमा का पट खुल गया है। नवरात्र के पहले ही दिन पट खुलने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडाल में पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। युवा इस प्रतिमा के आगे जमकर सेल्फी ले रहे हैं।रामपुर कारखाना के सिरसिया नंबर एक गांव स्थित दुर्गा पंडाल पिछले 6 वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। दुर्गा पंडाल गगनयान, चंद्रयान और राफेल का आकृति बनाकर चर्चा में आ गया था। इस साल स्टूडेंट क्लब चिकित्सा शिक्षा धर्मार्थ एवं सेवार्थ ट्रस्ट ने मां विंध्यवासिनी और 51 शक्तिपीठों के प्रतिमा की स्थापना की है। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा में दशहरा मेले का फीता काटकर उद्घाटन मुख्य ट्रस्टी अम...