देवरिया, जुलाई 8 -- Deoria News: भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। हतवा वार्ड में ताजिया बनाने के दौरान एक युवक को चौराहे पर ले जाकर शराब के पैसे मांगने को लेकर मारपीट की गई थी। मारपीट के दौरान पीड़ित युवक का पैर टूट गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के इजहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि इजहार अब दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए पीड़ित युवक और उसके परिवार पर लगातार दबाव बना रहा है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धमकी देने का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित एनुलहक ने बताया कि 25 जून की रात उसका भाई अयूब हतवा वार्ड में ताजिया बनाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का इजहार उसे अपने साथ चौराहे पर ले गया, जहां उसने शराब के पैसे मांगे। अयूब के मना करने पर इजहार ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि लोहे...