देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एक शादीशुदा व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा प्रेमिका को चाकू मार दिया। फिर साथ जिएंगे-साथ मरेंगे कहकर अपने गले पर भी चाकू से कई वार कर लिए। इससे सनसनी फैल गई। दोनों को गंभीर हालत में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति का मोबाइल कॉल के जरिए गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध हो गया। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी घर वालों को भी थी। इधर कुछ दिनों से महिला ने प्रेमी से बात करना कम कर दिया था। गुरुवार को अपराह्न करीब 2 बजे किसी बात को लेकर दोनों में गांव के बाहर टावर के पास नोकझोंक हो गई। उसी दौरान प्रेमी ...