देवरिया, नवम्बर 19 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। रास्ता बंद करने, पारिवारिक विवाद एवं पट्टीदार से मारपीट किए जाने के मामले में थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों के रहने वाले कुल सात व्यक्तियों पर पुलिस ने शांति भंग की आंशका की कार्रवाई की है।थाना क्षेत्र के मुसैला बुजुर्ग गांव में रास्ता रोकने के विवाद को लेकर विवेकानंद पुत्र नरायण यादव, वशिष्ठ पुत्र लाल जी यादव, सुभाष यादव पुत्र स्व. महेश यादव एवं दूसरे पक्ष से रामचंद्र यादव, आकाश यादव पट्टीदार से मारपीट किए जाने को लेकर राजन गौड़ पुत्र राम सुमिरन गौड़, पारिवारिक विवाद में कोला गांव निवासी विनोद यादव पुत्र राधा यादव पर पुलिस ने शांति की आंशका की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...