Deoria News: साक्ष्य के साथ 15 अक्टूबर को सभासदों को प्रशासन ने बुलाया
देवरिया, अक्टूबर 15 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ शिकायत करने वाले सभासदों को 15 अक्टूबर को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है। अपर जिला अधिकारी ने सभासदों को पत्र भेज कर कलेक्ट्रेट सभागार में आने और अपने शिकायतों का साक्ष्य देने को कहा है।नगर पंचायत रामपुर कारखाना अध्यक्ष शिवकुमारी देवी और अधिशासी अधिकारी रोहित पांडेय के खिलाफ 12 सभासदों ने जिलाधिकारी से लगायत मुख्यमंत्री से शिकायत किया था। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शिकायतों की जांच के लिए त्रिसदस्यीय जांच समिति बनाया था। जांच समिति ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों का जांच किया था। अपर जिलाधिकारी ने 15 अक्टूबर को दिन में दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में शिकायतकर्ता सभासदों को शिकायतों का साक्ष्य लेकर आने को कहा है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.