देवरिया, सितम्बर 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। साइबर ठगों द्वारा भलुअनी व भटनी थाना क्षेत्र के दो लोगों से धोखाधड़ी कर एक लाख सात हजार रुपये उड़ा दिया गया था। साइबर टीम की सक्रियता से पीड़ितों के खाते में रुपये वापस कराए गए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे खिल गए हैं।साइबर ठग रैकेट के सदस्य आएदिन धोखाधड़ी कर लोगों के खाते से धन उड़ा दे रहे हैं। इसके रोकथाम में साइबर टीम जुटी हुई है। भलुअनी थाना क्षेत्र के बगहा चौरी गांव निवासी सर्वेश्वर चौहान पुत्र कमलकांत चौहान के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगों ने उनके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई। इसे गंभीरता से लेते हुए भलुअनी थाने की साइबर टीम सक्रिय हो गई और रुपये को होल्ड कराई। इसके बाद पीड़ित के खाते में रुपये वापस कराई। उधर भटनी थाना क्षे...