देवरिया, जुलाई 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में साइबर अपराध की जड़े मजबूत होती जा रही हैं। एक सप्ताह के अंदर दो गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दोनों गिरोह में शामिल छह को पुलिस अभी तक गिरफ्तार जेल भेज चुकी है, लेकिन दोनों गिरोह के सरगना अभी पुलिस के हाथ से दूर हैं। गिरोह के सरगनाओं तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश तो दी, लेकिन उनके मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लग पा रहे हैं। अब इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनने लगी है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही सरगनाओं को गिरफ्तार कर लेने का दावा जरुर कर रहे हैं।जिले यह भी पढ़ें- फर्जी कस्टमर केयर बन ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार में अब साइबर ठगों की जड़ मजबूत होती जा रही है। साइबर गिरोह से जुड़े रैकेट के सदस्य ...