Deoria News: ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का केस
देवरिया, अक्टूबर 20 -- Deoria News: भटनी। भरहेचैरा के गोइता टोला निवासी नाबिया खातून ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।नाबिया खातून पत्नी इश्तखार अंसारी के अनुसार, उसके पति विदेश में रहते हैं। आरोप है कि देवर महबूब के उकसाने पर उसके ससुर जमील, सहित हकीमत और अब्दुल हमीद आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.