Deoria News: सल्लहपुर में वारंट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से झड़प
देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: देवरिया, हिंदुस्तान टीम। भटनी थाना क्षेत्र के सल्लहपुर गांव में गैर-जमानती वारंट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस और आरोपी के परिजनों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस आधी रात को बिना महिला कांस्टेबल के घर में घुस गई, जिसके बाद घर में मौजूद महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हुई। घटना के बाद पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। इस बीच पुलिस और आरोपी के परिजनों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
गिरफ्तारी के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार भटनी पुलिस गैर-जमानती वारंट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को हिरासत में लेने के लिए उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी के परिजनों और पुलिसकर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.