Deoria News: सलेमपुर के पूर्व विधायक सुरेश यादव का निधन
देवरिया, अगस्त 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के सलेमपुर के पूर्व विधायक, सपा के वरिष्ठ नेता सुरेश यादव(85) का शुक्रवार की रात करीब 9 बजे देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। चार दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लार विकास खंड के ग्राम रक्शा निवासी सुरेश यादव जनता दल से 1989 में सलेमपुर से विधायक हुए। इसके बाद वह एक बार लोकसभा चुनाव सलेमपुर सीट से लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। इन दिनों वह बीमार चल रहे थे। चार दिन पहले उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां देर शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
आपातकाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.